लखीमपुर खीरी में पुलिस मुठभेड़, गोकशी की घटना में शामिल चार अभियुक्त गिरफ्तार
उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैलानी क्षेत्र में बीते दिनों थाना क्षेत्र के अंतर्गत संसारपुर चौकी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैलानी क्षेत्र में बीते दिनों थाना क्षेत्र के अंतर्गत संसारपुर चौकी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना मैलानी बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में चौकी प्रभारी संसारपुर सहित भारी पुलिस बल के साथ अभियुक्तों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।




