सीतापुर: पति ने ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना
उप्र के सीतापुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मछरेहटा थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मछरेहटा थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां अज्ञात कारणों के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, रमुवापुर गांव निवासी करीब राजेश ने अपनी पत्नी किरन पर ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के चलते किरन की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी पति राजेश ने खुद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




