फर्रुखाबाद: बोरे में बंद मिला किशोरी का शव, परिजनों ने थानाध्यक्ष पर लगाया लापवाही का आरोप
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में थानाध्यक्ष नबाबगंज की लापवाही के चलते किशोरी की हत्या होने का आरोप परिजनो ने लगाया है। किशोरी का शव फरार होने के 5वें दिन बोरे में बंद पड़ा मिला।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में थानाध्यक्ष नबाबगंज की लापवाही के चलते किशोरी की हत्या होने का आरोप परिजनो ने लगाया है। किशोरी का शव फरार होने के 5वें दिन बोरे में बंद पड़ा मिला।
बता दें कि नाबालिग 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक लाखों के जेवर के साथ लेकर फरार हुआ था। किशोरी पड़ोसी युवक के साथ 50 हजार नगद व लाखों के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हुई थी।
पीड़ित पिता ने थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर नबाबगंज पुलिस से गुहार लगाई थी। नबाबगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दबाव के चलते दूसरे दिन एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सिर्फ खाना पूर्ति की।
बता दें कि युवक ने किशोरी को नींद की गोलियां दी थी जिसे किशोरी ने दूध में मिला सबको बेहोश कर दिया था। थाना प्रभारी राजेश कुमार पर सुनवाई न करने का पीड़ित ने आरोप लगाया है।
किशोरी का शव उसके भागने के 5वें दिन थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र की काली नदी के किनारे बोरे में बंद पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के काली नदी के पास का है।

Janmat News 
