बुलन्दशहर: होली व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, ड्रोन कैमरों से की जा रही है निगरानी
उप्र के बुलन्दशहर जनपद में होली व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सेक्टर और जोन्स में मिश्रित आबादी में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलन्दशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलन्दशहर जनपद में होली व रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सेक्टर और जोन्स में मिश्रित आबादी में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
मिश्रित आबादी में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा ले रही है। इस दौरान जनपद के अलग अलग कस्बों में पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च किया।
एसएसपी की अगुवाई में नगर में मिश्रित आबादी में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। एसएसपी ने मुअज्जिज लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जनपद के अन्य कस्बों में भी पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च किया।

Janmat News 
