मुजफ्फरनगर: जंगल में नाबालिग लड़के का शव मिलने से सनसनी, खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम हरेटी के जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।

मुजफ्फरनगर: जंगल में नाबालिग लड़के का शव मिलने से सनसनी, खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम हरेटी के जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रोहन पुत्र विवेक राठी, उम्र करीब 16 वर्ष, निवासी ग्राम हरेटी के रूप में की।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है तथा जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।