मुज़फ्फरनगर: अयोध्या जीत के बाद अब मथुरा की हुंकार, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

मुज़फ्फरनगर जनपद में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित एक अहम और रणनीतिक बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।

मुज़फ्फरनगर: अयोध्या जीत के बाद अब मथुरा की हुंकार, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की प्रदेश कार्यकारिणी गठित
Published By- Diwaker Mishra

मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित एक अहम और रणनीतिक बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।

बैठक के दौरान प्रदेश संगठन की औपचारिक घोषणा के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए योगेंद्र वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, अयोध्या की ऐतिहासिक जीत ने देश को नई दिशा दी है, अब मथुरा की बारी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए संघर्ष पूरी मजबूती, अनुशासन और जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ेगा। उनके इस बयान के बाद बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प दोहराया।

प्रदेश कार्यकारिणी में ये चेहरे संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष: योगेंद्र वर्मा

प्रदेश उपाध्यक्ष: अमरीश त्यागी

प्रदेश उपाध्यक्ष: अमित पहलवान

प्रदेश प्रवक्ता: आचार्य अजय कृष्णा

प्रदेश मीडिया प्रभारी: मोहित कल्याणी

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी: संजय कटारिया

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनजागरूकता अभियान तेज करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेतृत्व ने साफ किया कि आंदोलन संवैधानिक दायरे में, शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस गठन के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले समय में मथुरा को लेकर सियासी व सामाजिक हलचल तेज होने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।