मुजफ्फरनगर: पात्र व्यक्ति तक योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ पहुंचाने को विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सूचना विभाग तत्पर

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सूचना विभाग द्वारा लगातार जागरूकता एवं सूचना प्रसार का कार्य किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर: पात्र व्यक्ति तक योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ पहुंचाने को विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सूचना विभाग तत्पर
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सूचना विभाग द्वारा लगातार जागरूकता एवं सूचना प्रसार का कार्य किया जा रहा है।

जनपद मुजफ्फरनगर न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों और सुविधाओं से वंचित न रहें।

वहीं जनपद मुजफ्फरनगर सूचना विभाग के अपर जिला सूचना अधिकारी नर सिंह के माध्यम से शासन एवं प्रशासन की जनहितकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सूचना विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और सूचना विभाग के समन्वित प्रयासों का उद्देश्य “हर पात्र व्यक्ति तक जानकारी और हर जरूरतमंद तक सहायता” पहुंचाना है, ताकि शासन की योजनाओं एवं विधिक सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।