चंदौली: पति कर रहा दूसरी शादी की तैयारी, बच्चों को लेकर थाने पहुंची पत्नी; लगाई न्याय की गुहार

उप्र के चंदौली जनपद में पति की दूसरी शादी की तैयारी के आरोप संग पत्नी के थाने पहुंचने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला जनपद के सदर थाना चंदौली अंतर्गत सिरसी गांव का है।

चंदौली: पति कर रहा दूसरी शादी की तैयारी, बच्चों को लेकर थाने पहुंची पत्नी; लगाई न्याय की गुहार
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट   

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में पति की दूसरी शादी की तैयारी के आरोप संग पत्नी के थाने पहुंचने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला जनपद के सदर थाना चंदौली अंतर्गत सिरसी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची। पीड़ित महिला आशा देवी ने पति कमलेश पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है।

आशा देवी का आरोप है कि पति अब दूसरी शादी की तैयारी में जुटा है। पीड़िता के अनुसार डबरिया गांव पहुंच पति दूसरी शादी कर रहा है।महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लग रहा है।