प्रतापगढ़: ट्रक और पुलिस की बोलेरो मे जोरदार टक्कर, तीन पुलिस कर्मी घायल
उप्र का प्रतापगढ़ जनपद के वाराणसी लखनऊ हाईवे पर कोतवाली देहात थाना के खरहरा गांव के पास ट्रक और पुलिस कर्मियों की बोलेरो मे जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र का प्रतापगढ़ जनपद के वाराणसी लखनऊ हाईवे पर कोतवाली देहात थाना के खरहरा गांव के पास ट्रक और पुलिस कर्मियों की बोलेरो मे जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।
एक्सीडेंट मे पुलिस कर्मियों की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हों गयी है। तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। तीनो का ट्रामा सेंटर रानीगंज मे इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में नारकोटिक्स सेल के प्रभारी और उनकी टीम के पुलिस कर्मी थे। गाड़ी के एक्सीडेंट के बाद ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर कोतवाली देहात प्रभारी व रानीगंज थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Janmat News 
