आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, बस-टेम्पो-बोलेरो की टक्कर में दर्जनों घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो कई बार पलटते हुए सड़क पर गिर पड़ा और बस की चपेट में आकर बोलेरो से भी टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मथुरा से सैय्यद जाहिद की रिपोर्ट —
मथुरा / जनमत न्यूज। मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में NH-19 पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज बस, टेम्पो और बोलेरो के बीच हुई इस जोरदार टक्कर में दर्जनों लोग घायल हो गए, जबकि बस और टेम्पो के चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगरा से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज बस (नंबर HR 55GV 5363) तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बरारी फ्लाईओवर फुट ब्रिज के पास उसने सड़क किनारे खड़े एक लोडर को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर चल रहे टेम्पो (नंबर UP85ET3612) को पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो कई बार पलटते हुए सड़क पर गिर पड़ा और बस की चपेट में आकर बोलेरो से भी टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि लोडर चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बस और टेम्पो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं कई अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस, एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और हाईवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.