प्रतापगढ़ के चिलबिला में आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइक, दो गंभीर घायल

उप्र के प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चिलबिला किशुनगंज मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पीछे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतापगढ़ के चिलबिला में आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइक, दो गंभीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चिलबिला किशुनगंज मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पीछे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला किशुनगंज मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सुल्तानपुर की और दूसरी प्रतापगढ़ की है। घायलों की पहचान मुन्ना और अनिल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।