सीतापुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान में सीओ सिटी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उप्र के सीतापुर जनपद में वनमहोत्सव महायज्ञ के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को लेकर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में वनमहोत्सव महायज्ञ के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को लेकर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अपनी मां के नाम कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और बड़ी संख्या में पत्रकार व सदस्य मौजूद रहे।
वनमहोत्सव महायज्ञ के तहत सीतापुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सावित्रीनगर में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और शुद्ध वायु का सबसे बड़ा स्रोत हैं।
सीओ सिटी कपूर कुमार ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने सभी लोगों से अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर.के. यादव सहित संगठन के पदाधिकारियों ने बुके देकर सीओ सिटी का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।


