बहराइच: नंदा कॉलेज के ख़िलाफ़ छात्रों ने खोला मोर्चा, क्लेक्ट्रेट धरना स्थल पर किया विरोध प्रदर्शन

उप्र के बहराइच जनपद का नंदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। नंदा कॉलेज के ख़िलाफ़ छात्रों ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।

बहराइच: नंदा कॉलेज के ख़िलाफ़ छात्रों ने खोला मोर्चा, क्लेक्ट्रेट धरना स्थल पर किया विरोध प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद का नंदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। नंदा कॉलेज के ख़िलाफ़ छात्रों ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के प्रबंधक के ख़िलाफ़ नारेबाजी होते हुए अपनी मांगे उठायी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक झोक हुई।

आक्रोशित छात्रों ने रोड जाम करने का प्रयास किया। जिस के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति संभाली। मौके पर काफ़ी देर तक गरमा गर्मी के माहौल बना रहा।