औरैया पहुंचे एडीजी कानपुर ज़ोन व डीआईजी, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एडीजी कानपुर ज़ोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व डीआईजी हरीश चंदर आज औरैया पहुंचे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

औरैया पहुंचे एडीजी कानपुर ज़ोन व डीआईजी, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। एडीजी कानपुर ज़ोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व डीआईजी हरीश चंदर आज औरैया पहुंचे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

यह औरैया दौरा एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ का पहला आधिकारिक दौरा था। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर संतोष जताया।

एडीजी ने कहा कि औरैया में कानून व्यवस्था बेहतर स्थिति में है। काम करने वाली टीम मिलने पर अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की सराहना की। स्मार्ट पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर औरैया पुलिस की प्रशंसा की गई।