25 जुलाई को उरई पहुंचेंगे CM योगी आदित्यनाथ, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
उप्र के उरई जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 25 जुलाई का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है जिसमें वह करोड़ो की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 25 जुलाई का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है जिसमें वह करोड़ो की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उरई में कई भवनों का निर्माण प्रदेश सरकार ने कराया है जिसके लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का इंतजार किया जा रहा था।
इसमें नव निर्मित तहसील भवन, एनआईसी भवन, अभिलेखाकार भवन, खनिज भवन, आयुर्वेद अस्पताल शामिल है। इसकी पुष्टि अभी प्रशासन ने लिखित रूप से तो नहीं की लेकिन पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने विशिष्ट मंडी का अवलोकन किया।
इससे स्पष्ट है कि योगी आदित्यनाथ के आने की हरि झंडी प्रशासन को मिल चुकी है जिसके लिए तैयारी जोरो पर शुरू हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विशिष्ट मंडी कालपी रोड पर रखा गया है वहीं से सभी नव निर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे।
साथ ही आने वाले विधानसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे क्योंकि 2027 के चुनाव शायद सरकार 2026 में ही करा ले। इसके लिए योगी आदित्यनाथ का बुंदेलखंड में यह चौथा जिला है जहां पिछले दो माह में कार्यक्रम किए है।
जिले में अधिकारियों की चर्चा भी जोरों पर है यही नहीं मंत्री विधायकों पर आरोप भी गंभीर लगाए गए इस पर ध्यान आकर्षित होता है या नहीं फिलहाल दौरे से कुछ लोगों में धड़कने बड़ी तो निश्चित होगीं।


