कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: नौशाद की पत्नी के मकान से पटाखे और उपकरण बरामद, बुलडोजर से गिराया गया घर
उप्र के कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी कहकशा बानो के नाम पर बने मकान के अंदर भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित पटाखे और पटाखा बनाने का उपकरण बरामद होने की खबर है।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी कहकशा बानो के नाम पर बने मकान के अंदर भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित पटाखे और पटाखा बनाने का उपकरण बरामद होने की खबर है।
जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज के पास शेरगढ़ में कहकशा बानो का पटाखा गोदाम बना था। जिला प्रशासन और पुलिस ने भारी मात्रा में निर्मित पटाखे और पटाखा बनाने को उपकरण को जब्त कर नष्ट कराया। साथ ही पटाखा गोदाम को बुलडोजर से गिराया भी गया।
गौरतलब है कि जनपद के मनोरी बाजार के पास हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग अभी भी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। पिपरी पुलिस 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अभी भी तीन आरोपी फरार हैं जिन पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने 25-25 रुपए का इनाम रखा है। कौशांबी जिला प्रशासन की कार्रवाईलगातार चल रही है। पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों में तलाशी हो रही है।




