लखीमपुर जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा- विकास के लिए बहुत ही अच्छा है यह बजट

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के बजट की उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी।

लखीमपुर जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा- विकास के लिए बहुत ही अच्छा है यह बजट
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के बजट की उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जो बजट पेश किया है वह जनता के विकास के लिए बहुत ही अच्छा है। पिछली सरकारों में ऐसा संभव नहीं था।

प्रभारी मंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक सदर योगेश वर्मा, गोला विधायक अमन गिरी मौजूद रहे।