महराजगंज: BJP के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मटन-चावल की शाही दावत, चर्चाओं का बाजार गर्म
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद महराजगंज में BJP के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मटन-चावल की शाही दावत दिए जाने की खबर सामने आ रही है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद महराजगंज में BJP के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मटन-चावल की शाही दावत दिए जाने की खबर सामने आ रही है।
BJP के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में दिए गए इस मटन चावल की दावत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जब इस मुद्दे पर सदर विधायक से सवाल पूछे गए तो उन्होंने मुस्कुरा कर कहा- भोजन है भोजन।
इस दावत में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के साथ सभी भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिले भर से आए बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महराजगंज के बालाजी लान में बूथ सम्मेलन संपन्न हुआ।


