चंदौली: लावारिस ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

उप्र के चंदौली जनपद की अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक लावारिस ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद की है।

चंदौली: लावारिस ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद की अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक लावारिस ट्रक से 720 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद की है।

जानकारी के अनुसार रिंग रोड के कोरई अंडरपास के पास खड़े ट्रक से 7200 शीशियां (720 लीटर) कोडीन कफ सिरप बरामद की गई है। मुर्गी के दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर कोडीन कफ सिरप की अवैध खेप ले जाई जा रही थी।

बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। ट्रक से जीपीएस डिवाइस और सिम कार्ड भी बरामद हुआ है। ट्रक फिरोजाबाद में पंजीकृत है।

पुलिस ने अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अलीनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।