पीलीभीत: कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, व्यापारियों में रोष; पुलिस ने गठित की टीमें
उप्र के पीलीभीत जनपद के बिलसंडा में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी की बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद के बिलसंडा में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी की बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। बीसलपुर तहसील के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गोला रोड के रहने वाले पप्पू गुप्ता पुत्र श्रीकृष्ण गुप्ता की बमरौली तिराहा पर कपड़े की दुकान है।
उनकी दुकान के पास में पंकज की साइकिल की दुकान है। जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे पंकज की दुकान पर कुछ बाइक सवार लोग पहुंचे गाली गलौज करते हुए झगड़ा फसाद शुरू कर दिया।
पड़ोस की दुकान से ही लौट रहे पप्पू गुप्ता ने बीच बचाव करने की कोशिश की। दबंगों ने उन पर भी हमला शुरू कर दिया उनमें से एक युवक ने देखते ही देखते फायर कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें बिलसंडा CHC में भर्ती कराया गया जहां दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में रोष है, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आरोपियों की घर पकड़ के लिए पुलिस की कई टीम में लगाई है।
वहीं दूसरी तरफ व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शैली अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से वार्ता कर जल्द आरोपियों को गिरफतार किए जाने और व्यापारी के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।


