चंदौली: रेलवे की जमीन पर कब्जे के विवाद में मां बेटी पर हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उप्र के चंदौली जनपद में रेलवे की जमीन पर कब्जे के विवाद में मां बेटी पर हमला किए जाने की खबर आ रही है। बुजुर्ग महिला व बेटी की मनबढ़ भाइयों ने लातघूसों से पिटाई की।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में रेलवे की जमीन पर कब्जे के विवाद में मां बेटी पर हमला किए जाने की खबर आ रही है। बुजुर्ग महिला व बेटी की मनबढ़ भाइयों ने लातघूसों से पिटाई की।
मां बेटी की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बुधवार को हुई घटना का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक एक महिला को पटककर लात घूसों से पिटाई करते दिख रहे हैं। दोनों पक्ष रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से दूध का खटाल चलाते है। मामला अलीनगर थाना के मानस नगर रेलवे कालोनी का है।

Janmat News 
