बलरामपुर: दबंगो ने युवक को मारपीट कर जंगल मे फेंका, शीशम के पेड़ को लेकर था विवाद

उप्र के बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के लौकी बीट जंगल में रविवार को बैट्री रिक्शा चालक कमलेश चौहान (30) को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर झाड़ियों में फेंक दिया।

बलरामपुर: दबंगो ने युवक को मारपीट कर जंगल मे फेंका, शीशम के पेड़ को लेकर था विवाद
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के लौकी बीट जंगल में रविवार को बैट्री रिक्शा चालक कमलेश चौहान (30) को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर झाड़ियों में फेंक दिया।

राहगीरों की सूचना पर वनकर्मियों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर कमलेश को मुक्त कराया और उपचार कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे रास्ते में रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की।

कमलेश के अनुसार शीशम का पेड़ गिरने से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर विवाद चल रहा था। वह इसकी शिकायत करने रेंज कार्यालय जा रहा था, तभी घटना हुई।