प्रतापगढ़: लालगंज पुलिस ने 5 देशी बम के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी का है आपराधिक इतिहास

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की लालगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पांच अवैध देशी सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़: लालगंज पुलिस ने 5 देशी बम के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी का है आपराधिक इतिहास
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की लालगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पांच अवैध देशी सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से एक वीवो एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में 13/14 सितंबर की रात पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मड़ना का नार उधरनपुर पुलिया के पास से जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू (25) पुत्र रामचन्द्र यादव, निवासी मटियारी डगरारा, थाना लालगंज को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सफेद पन्नी में पांच देशी सुतली बम और एक वीवो एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना लालगंज में मु.अ.सं. 359/2026, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ रायबरेली के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, धोखाधड़ी, कूटरचना और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना लालगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी

5 देशी सुतली बम और 1 वीवो एंड्रायड मोबाइल फोन।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक राम नरेश, उपनिरीक्षक ज्ञानचन्द्र तिवारी, उपनिरीक्षक बनवारी लाल पाल, कांस्टेबल नीरज कुमार, राहुल यादव एवं आलोक कुमार शामिल रहे।