वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान युवक का बियर पीते वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर तलाश रही पुलिस
उप्र के वाराणसी जनपद से गंगा में युवक का स्नान के दौरान बियर पीते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की तहरीर पर दशाश्वमेध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र के वाराणसी जनपद से गंगा में युवक का स्नान के दौरान बियर पीते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की तहरीर पर दशाश्वमेध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गंगा जी में बीयर पीने वाले युवक को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वायरल वीडियो में गंगा जी में स्नान के दौरान युवक के द्वारा लगातार बियर पिया जा रहा है।
नाविकों द्वारा आक्रोशित होने पर युवक ने अपनी गलती मानी। बियर पीने वाला युवक बिहार के रोहतास का रहने वाला बताया जा रहा है। वायरल वीडियो गंगा उस पार का है। बता दें कि लगातार गंगा में आ रहे ऐसे वीडियो से आस्था पर चोट लग रही है।

Janmat News 
