21-22 जुलाई को बलरामपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित दौरे पर बलरामपुर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार, 21 जुलाई को शाम 4:35 बजे श्रावस्ती के सीताद्वार मंदिर प्रांगण स्थित हेलीपैड से शासकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित दौरे पर बलरामपुर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार, 21 जुलाई को शाम 4:35 बजे श्रावस्ती के सीताद्वार मंदिर प्रांगण स्थित हेलीपैड से शासकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और शाम 4:50 बजे तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
वहां से शाम 4:55 बजे देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे मंदिर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम देवीपाटन मंदिर परिसर में प्रस्तावित है।


