हरदोई: शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे डिप्टी सीएम, 2021 में हुए थे बलिदानी

उप्र के हरदोई जनपद में शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय की प्रतिमा का अनावरण कल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के करकमलों से होगा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हेलीकॉप्टर से कल हरदोई पहुंचेंगे।

हरदोई: शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे डिप्टी सीएम, 2021 में हुए थे बलिदानी
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय की प्रतिमा का अनावरण कल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के करकमलों से होगा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हेलीकॉप्टर से कल हरदोई पहुंचेंगे।

डिप्टी सीएम शाहजहांपुर से दोपहर 2 बजकर 30 मिंट पर हरदोई पहुंचेंगे। सीतापुर रोड पर बलिदानी मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का भव्य अनावरण करेंगे। जिले में करीब 1 घंटे का समय बिताने के बाद 3 बजकर 35 मिनट पर डिप्टी सीएम लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि जुलाई 2021 में अरुणांचल प्रदेश में 15 हजार फीट की ऊंचाई से गिरे साथी की प्राण रक्षा में 22 जुलाई को मेजर पंकज कुमार पांडेय वीरगति को प्राप्त किये थे।