मुजफ्फरनगर: पत्नी से जान का खतरा बताकर डीएम कार्यालय पहुंचा पति, कार्रवाई की लगाई गुहार
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में एक पति अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और प्रशासन से सुरक्षा एवं न्याय की मांग की।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में एक पति अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और प्रशासन से सुरक्षा एवं न्याय की मांग की।
पोपिंदर पाल पुत्र श्रीहंसराज, निवासी नया गांव मीरापुर, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर, ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी दूसरी पत्नी प्रीति पुत्री जगपाल, निवासी ग्राम लडवा, ब्लॉक बघरा, उसके साथ लगातार विवाद करती है।
शिकायत में पोपिंदर पाल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने सरिया लेकर उसके पीछे दौड़कर जान से मारने का प्रयास किया। इसके अलावा उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी बच्चों की देखभाल नहीं करती, उनके लिए खाना तक नहीं बनाती, जिससे बच्चों के पालन-पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
पीड़ित पति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
फिलहाल शिकायत पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने आने पर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


