रायबरेली: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
उप्र के रायबरेली जनपद की मिलएरिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद की मिलएरिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को पीड़िता की नानी ने तहरीर देकर बताया था कि जिला अस्पताल से इलाज के दौरान उनकी 13 वर्षीय नातिन को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।
पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर तौसीफ अहमद उर्फ गुड्डू को दुष्कर्म के आरोप में तथा संरक्षण देने वाली आरती सिंह और सेबी उर्फ फूलजहां को गिरफ्तार किया गया।
आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरती सिंह के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


