फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- विदेशी शक्तियों के इशारे पर अराजकता कर रहे हैं राहुल गांधी

यूपी के फतेहपुर जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डाक बंगले में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुए वही उन्होंने अखिलेश यादव के संकल्प पत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है

फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- विदेशी शक्तियों के इशारे पर अराजकता कर रहे हैं राहुल गांधी
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। यूपी के फतेहपुर जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डाक बंगले में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुए वही उन्होंने अखिलेश यादव के संकल्प पत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है

उन्होंने कहा कि जब सौ-सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली, जिन  अखिलेश यादव जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए कन्नौज में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम के मेडिकल कॉलेज का बोर्ड हटा दिया हो, उनके नाम को बदल दिया हो

जिन श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके चाचा मोहम्मद आजम खान ने बाबा साहब का जो उनका उंगली दिखाने का एक विग्रह लगता है, चित्र लगता है, उसको भू-माफिया कह करके उनके मंच पर बैठे रहते समय गाजियाबाद में यह मोहम्मद आजम खान ने बहुत बड़ी गुस्ताखी की थी, लेकिन अखिलेश यादव उस समय हंस रहे थे यह बाबा साहब के अनुयायी नहीं हो सकते।

यह दलितों के पिछड़ों के हितैषी नहीं हो सकते यह संविधान के नाम पर सोच रहे हैं, जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार के सहारे कुछ ज्यादा सीटें जीत ले गए और गुब्बारे में हवा इनके भर गई तो सपा और कांग्रेस दोनों का अहंकार बढ़ गया था।

उस अहंकार को हरियाणा की जनता ने, महाराष्ट्र की जनता ने, दिल्ली प्रदेश की जनता ने, बिहार की जनता ने, पश्चिम बंगाल की जनता ने, तीसरी बार असम की जनता ने, पुडुचेरी की जनता ने चकनाचूर कर दिया, वहां कमल खिल चुका है। 

राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशी शक्तियों के इशारे पर अराजकता कर रहे हैं। जनता की अदालत से जो नकार दिए गए हैं, वे जनता की अदालत में भाजपा से मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए देश का माहौल खराब करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

इस प्रयास की मैं कड़ी आलोचना करता हूँ और देश जवाब दे रहा है, दिल्ली जवाब दे रही है, जनता जवाब दे रही है। इस प्रकार के आंदोलन से राहुल गांधी ना तो कभी प्रधानमंत्री बनने पाएंगे और इस प्रकार के आंदोलन का समर्थन करने के कारण ना श्री अखिलेश यादव कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दोबारा बन पाएंगे।

यह तख्ता पलट की बात सोच रहे हैं कि जो बांग्लादेश में हुआ, जो श्रीलंका में हुआ, जो दुनिया के दूसरे देशों में हुआ, वह भारत में हो जाएगा। तो इस प्रकार की खुश्फहमी जो पाले हुए बैठे हैं, उसका त्याग कर दें और सही रास्ते पर आएं, लोकतंत्र को कलंकित करने का काम ना करें। उनके पास अगर दम है, हमारे खिलाफ मुद्दा है, जनता के बीच में लेकर के आएं, जहां चुनाव हो मुकाबला करें और भारतीय जनता पार्टी उनके हर सवाल का जवाब देगी, सड़क पर भी देगी, सदन में भी देगी।

CJP द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन बयान देते हुए कहा कि सब विदेशी शक्तियों के इशारे पर एक साजिश की जा रही है, भारत की प्रगति जिनको सहन नहीं हो रही है, वह इस प्रकार के आंदोलन को करने का काम कर रहे हैं। लेकिन इस प्रकार के आंदोलन को जनता ने नकार दिया है, फ्लॉप शो साबित हो गया है, आंदोलन विफल हो चुका है।

अखिलेश यादव द्वारा SIR को लेकर सवाल खड़े किए जाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी न फर्जी वोट जुड़वाने का काम करती है, ना फर्जी वोट डलवाने का काम करती है और ना वोट चोरी करने का काम करती है। देश की जनता ने चोरों को, भ्रष्टाचारियों को, दंगाइयों को, गुंडों को, माफियाओं को, अपराधियों को वोट देना बंद कर दिया, इसलिए यह सब बौखला गए हैं।