अयोध्या महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोका द्विवेदी का सियासी ऐलान- 2027 में 300 पार का लक्ष्य, रूठे मान जाएंगे

यूपी के अयोध्या जिले की भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अशोका द्विवेदी को महानगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सियासी तेवर सामने आए हैं।

अयोध्या महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोका द्विवेदी का सियासी ऐलान- 2027 में 300 पार का लक्ष्य, रूठे मान जाएंगे
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। यूपी के अयोध्या जिले की भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अशोका द्विवेदी को महानगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सियासी तेवर सामने आए हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया। बोलीं- माता रानी की कृपा से मिली जिम्मेदारी को पूरी ताकत से निभाऊंगी और उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ काम करूंगी।

नाराजगी पर बोलीं- चुनाव आते ही रूठे हुए मान जाएंगे

पार्टी में आपसी खींचतान और नाराजगी के सवाल पर अशोका द्विवेदी ने कहा कि चुनाव के समय रूठे और बिछड़े लोग भी मान जाएंगे। उन्होंने कहा कि विरोधियों को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए और बिना ओवर कॉन्फिडेंस के चुनावी मैदान में उतरना चाहिए। अपने चुनावी अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद के कई चुनावों में जिम्मेदारी निभा कर जीत हासिल कराई है.

विस्थापितों के दर्द पर दिया भरोसा

अयोध्या में विकास के चलते विस्थापित हुए लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उजाड़ा गया, उन्हें बसाने और उनकी पीड़ा दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आवास और क्षतिपूर्ति दिलाने की बात भी कही।

अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ अशोका द्विवेदी महिला मोर्चा को कितना मजबूत कर पाती हैं और 2027 में भाजपा के ‘300 पार’ के लक्ष्य को जमीन पर उतारने में उनकी भूमिका कितनी प्रभावी रहती है।