फ़िरोज़ाबाद में किसान समाधान दिवस कार्यकम का आयोजन, लगाया जा रहा है फार्मर रजिस्ट्री कैम्प

उप्र के फ़िरोज़ाबाद जनपद के विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यकम का आयोजन किया गया।

फ़िरोज़ाबाद में किसान समाधान दिवस कार्यकम का आयोजन, लगाया जा रहा है फार्मर रजिस्ट्री कैम्प
Published By- Diwaker Mishra

फ़िरोज़ाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट

फ़िरोज़ाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फ़िरोज़ाबाद जनपद के विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यकम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान द्वारा कृषकों को बताया गया कि कृषि विभाग एवं कृषि विभाग से सम्बद्ध विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।

विभाग द्वारा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवं कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा निःशुल्क फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य किया जा रहा है।

साथ ही कृषकों को बताया कि आगामी खरीफ सीजन में विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध समस्त वीजों का वितरण ई-लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। जिसके द्वारा कृषक वीज की ऑनलाइन बुकिंग कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. सोमेश गुप्ता द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि पशुपालन विभाग द्वारा पालतू पशुओं को गला घोटू बीमारी से बचाव के लिए जल्द ही निःशुल्क टीकाकरण अभियान संचालित किया जायेगा।

जिसमें सभी कृषक पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायें। साथ ही बताया कि विभाग के टॉल फी नंम्बर-1962 पर कृषकबन्धु पशु उपचार से सम्वन्धित आपात कालीन स्थिति में दूरभाष से सम्पर्क कर उचित समाधान प्राप्त कर सकते है।

सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई रवीन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना, सोलर चालित पम्प एवं ट्रॉली माउन्टेड सोलर पम्प सिस्टम के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

Iffco प्रतिनिधि राजेश कुमार द्वारा उर्वरकों, हरीखाद, नैनों यूरिया एवं नैनों डीएपी के उपयोग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी कृषकों को प्रदान की साथ ही गर्मीयों में कृषकों को गहरी जुताई करने की सलाह दी जिससे खेत में हानिकारक कीट नष्ट हो जाते है।

किसान समाधान दिवस में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निवन्धक सहकारिता, कनिष्ठ सहायक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, मत्स्य निरीक्षक, सहायक अभियन्ता सिंचाई,

अवर अभियन्ता नलकूप, अध्यक्ष के०वी०के, प्रतिनिधि प्रधान दुग्ध, संघ, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, उप सम्भागीय अधिकारी (विद्युत), उप सम्भागीय अधिकारी (सिंचाई), जिला सहकारी बैंक, प्रतिनिधि फसल बीमा, मण्डी निरीक्षक, पीसीएफ प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे।

साथ ही प्रगतिशील कृषक विष्णुदत्त शर्मा, रघुवीर सिंह, दुष्यत सिंह, गजेश देवी, जितेन्द्र सिंह, विजय कुमार, चरन सिंह जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अन्त में जिला कृषि अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।