बरेली के IVRI पुल पर चलती कार में लगी आग, कार सवार युवक ने कूदकर बचाई अपनी जान

उप्र के बरेली में IVRI पुल पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

बरेली के IVRI पुल पर चलती कार में लगी आग, कार सवार युवक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली में IVRI पुल पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

पूरा मामला जनपद के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के IVRI पुल का है, जहाँ तेज गर्मी के चलते एक कार देखते ही देखते आग  के गोले के रूप में बदल गई। मौके पर चल रहे ट्रैफिक में मौजूद  लोगों में  अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

वहीं, कार में सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक रोकना पड़ा।

आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, राहत कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।