प्रतापगढ़ के जोगापुर में आबादी की जमीन से हटा अतिक्रमण, जेसीबी से खाली कराया रास्ता
उप्र के प्रतापगढ़ शहर के जोगापुर में आबादी की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को नगर पालिका प्रशासन और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ शहर के जोगापुर में आबादी की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को नगर पालिका प्रशासन और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाकर आबादी के रास्ते को खाली कराया।
जानकारी के अनुसार, जोगापुर में आबादी के रास्ते पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।
सोमवार को नगर पालिका के जेई और राजस्व विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद रास्ते को आम लोगों के आवागमन के लिए खाली करा दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि आबादी या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करने की अपील करते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




