मुजफ्फरनगर: शिवभक्तों की सेवा में 14 वर्षों से जुटी अखिल भारत हिंदू महासभा, योगेंद्र वर्मा ने की डीएम-एसएसपी की प्रशंसा

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा पिछले 14 वर्षों से लगातार भंडारे और सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर: शिवभक्तों की सेवा में 14 वर्षों से जुटी अखिल भारत हिंदू महासभा, योगेंद्र वर्मा ने की डीएम-एसएसपी की प्रशंसा
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा पिछले 14 वर्षों से लगातार भंडारे और सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने बताया कि सावन मास से लेकर महाशिवरात्रि तक उनकी पूरी टीम श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी रहती है।

योगेंद्र वर्मा ने बताया कि शिवभक्तों के लिए भंडारे के साथ-साथ साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग मिलने के कारण सेवा कार्य और बेहतर तरीके से संचालित हो रहे हैं। शिवभक्तों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सरकारी चिकित्सक भी सेवा में मौजूद रहते हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा शिवभक्तों की सुरक्षा, सुविधा, साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

योगेंद्र वर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में शासन-प्रशासन और सामाजिक संगठनों के समन्वय से शिवभक्तों की सेवा का कार्य पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ चल रहा है। उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा और पूरे प्रशासनिक अमले को बेहतर व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी।