बहराइच में बोले सपा सांसद सनातन पाण्डेय- सपा हुई सनातनी, सरकार आने पर गाय को घोषित करेगी राष्ट्रमाता
प्रखर समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्रा की जयंती को लेकर उप्र के बहराइच जनपद में आमंत्रण लेकर पहुँचे समाजवादी पार्टी सांसद संनातन पाण्डेय ने कहा की अगर हमारी सरकार आती है तो हम गाय को राष्ट्रमाता घोषित करेंगे।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। प्रखर समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्रा की जयंती को लेकर उप्र के बहराइच जनपद में आमंत्रण लेकर पहुँचे समाजवादी पार्टी सांसद संनातन पाण्डेय ने कहा की अगर हमारी सरकार आती है तो हम गाय को राष्ट्रमाता घोषित करेंगे।
सनातन पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर गौशाला बनी तो सबसे पहले समाजवादी सरकार ने बनाई। गाय हमारी माता है हम उसको सम्मान के साथ अपने घरों पर पलते हैं ऐसे में हमारी सरकार आती है तो हम उसे हर हाल में राष्ट्रमाता घोषित करने से पीछे नहीं हटेंगे।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद के द्वारा लगातार दिया जा रहे विवादित बयान को लेकर समाजवादी पार्टी नेता सनातन पांडे ने कहा कि इमरान मसूद को मुंह की बीमारी है अगर वो समझते हैं कि हम कुछ भी बोलते रहेंगे तो बड़े नेता बन जाएंगे।
हम कांग्रेस के खिलाफ नहीं है हम कांग्रेस के गठबंधन के साथ हैं भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए जितनी जिम्मेदारी कांग्रेस की है उतनी ही जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है इमरान मसूद आज छटपटा रहे हैं वह समझ रहे हैं कि उनका जन आधार खत्म हो रहा है इसीलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।


