कन्नौज में जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुड़भेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार
उप्र के कन्नौज जनपद में जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुड़भेड़ होने की खबर सामने आ रही है। यह मुठभेड़ इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में निचली गंग नहर की पटरी पर हुई।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुड़भेड़ होने की खबर सामने आ रही है। यह मुठभेड़ इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में निचली गंग नहर की पटरी पर हुई।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 3 संदिग्ध जहरखुरानों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश के पैर में गोली लगी। साथ ही 2 अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
घायल बदमाश अस्पताल भेजा गया, बदमाशों के पास से बाइक व अन्य सामान बरामद किया गया है। मौके पर CO कुलवीर सिंह, कोतवाल संजय शुक्ला और फॉरेंसिक टीम मौजूद रही।







