रायबरेली: हथियार लेकर घूम रहे थे दो युवक; पुलिस ने दबोचा, देशी पिस्टल कारतूस व बाइक बरामद

उप्र के रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी तो दोनों को दबोच लिया गया।

रायबरेली: हथियार लेकर घूम रहे थे दो युवक; पुलिस ने दबोचा, देशी पिस्टल कारतूस व बाइक बरामद
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी तो दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से .32 बोर की देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद होने से पुलिस भी सतर्क हो गई। मौके से एक स्प्लेंडर बाइक भी कब्जे में ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को बांसी रहद मोड़ से नयापुरवा रोड की ओर ग्राम अम्बारा मथई के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम खजुरी निवासी अनुराग सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह और अभिषेक सिंह पुत्र अजय सिंह को पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध .32 बोर की देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले। हथियार बरामद होते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।