बरेली में तौकीर रजा की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने तैनात किया रिसीवर
उप्र के बरेली जनपद में दंगा मामले के मुख्य आरोपी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में दंगा मामले के मुख्य आरोपी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
इस कार्रवाई के बाद मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और कानूनी प्रक्रिया के तहत वहां रिसीवर नियुक्त कर दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेशों के अनुपालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे पहले भी उनके करीबियों और सहयोगियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर और सीलिंग की कार्रवाई की गई


