फर्रुखाबाद: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, आशा बहू पर मानक विहीन नर्सिंग होम में भर्ती कराने का आरोप

उप्र के फर्रुखाबाद जिले में मानक विहीन नर्सिंग होम में महिला के प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामला थाना कादरीगेट के मदर केयर हॉस्पिटल का है।

फर्रुखाबाद: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, आशा बहू पर मानक विहीन नर्सिंग होम में भर्ती कराने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जिले में मानक विहीन नर्सिंग होम में महिला के प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामला थाना कादरीगेट के मदर केयर हॉस्पिटल का है।

मृतका के परिजनो ने आशा बहू पर मानक विहीन प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराने का आरोप लगाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मदर केयर हॉस्पिटल में कोई सुविधाएं नहीं थी।

कल शाम को प्रसूता को डिलेवरी के लिए भर्ती कराया गया था। रात्रि में डिलेवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनो ने लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जच्चा बच्चा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।