हाथरस के सहपऊ में गारमेंट की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू
उप्र के हाथरस जनपद के सहपऊ कस्बे के मुख्य बाजार में बीती देर रात बजे करीब अज्ञात कारणों से गोपाल गारमेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान की दीवारें दरकने लगीं।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के सहपऊ कस्बे के मुख्य बाजार में बीती देर रात बजे करीब अज्ञात कारणों से गोपाल गारमेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान की दीवारें दरकने लगीं।
आग की लपटें उठती देख बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों में भी चिंता फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। फायर ब्रिगेड कर्मियों के द्वारा लगातार कई घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। इस आग से पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।



