फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव, अभी तक नही हो सकी शिनाख्त
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव गंगलऊ परमनगर के पास रेलवे ट्रैक का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव गंगलऊ परमनगर के पास रेलवे ट्रैक का है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक की ट्रेन से कटकर मौत की आशंका जताई जा रही है। रेलवे पोल संख्या 153/3 के पास करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है।
क्षतविक्षत अवस्था में शव मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।




