नाग पंचमी पर शिवमय हुई रामनगरी अयोध्या, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर उप्र की रामनगरी अयोध्या शिवमय हुई। तड़के सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से अयोध्या गूंज उठी।

नाग पंचमी पर शिवमय हुई रामनगरी अयोध्या, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर उप्र की रामनगरी अयोध्या शिवमय हुई। तड़के सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से अयोध्या गूंज उठी।

श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। भगवान श्रीराम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया।

मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं और चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया गया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए।

मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल, बैरिकेडिंग और निगरानी की विशेष व्यवस्था रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना की।