मुज़फ्फरनगर के स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल, इलाज के नाम पर शिवभक्त कांवड़िया से रिश्वत मांगने का आरोप
उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद में शिवभक्ति और सेवा की बात करने वाले सिस्टम पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद में शिवभक्ति और सेवा की बात करने वाले सिस्टम पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बीमार पड़े एक शिवभक्त कांवड़िया ने आरोप लगाया है कि इलाज के नाम पर मुज़फ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों ने उससे ₹25,000 की रिश्वत मांगी।
पीड़ित कांवड़िया का कहना है कि जब वह सरकारी अस्पताल पहुंचा तो बिना पैसे दिए इलाज करने से साफ इनकार कर दिया गया। मजबूरी में उसे इधर-उधर भटकना पड़ा। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र अवसर पर भी अगर शिव भक्तों से रिश्वत मांगी जा रही है, तो यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Janmat News 
