चंदौली: NH-24 पर पटरी की मांग को लेकर पूर्व विधायक ने दिया धरना, बड़े आन्दोलन की चेतावनी
उप्र के चंदौली जिले के NH-24 पर पटरी की मांग को लेकर पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने समर्थकों के साथ धरना दिया। पूर्व विधायक ने मांगे पूरी न होने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जिले के NH-24 पर पटरी की मांग को लेकर पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने समर्थकों के साथ धरना दिया। पूर्व विधायक ने मांगे पूरी न होने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
धरना जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के कंजेहरा गांव में चल रहा है। मौके पर कई अधिकारी पहुंचे पूर्व विधायक को समझाने में जुटे रहे। इस बीच एक कथित फर्जी अधिकारी पूर्व विधायक से ज्ञापन लेने पहुंचा, बाद में बयान से पलटा और बोला कि मैं अपने मित्र के साथ यहां आया। सांकेतिक धरने के बीच कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही।



