फतेहपुर: सपा के ट्विटर हैंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पूर्व मंत्री पर लगाए गए थे संगीन आरोप
उप्र के फतेहपुर जनपद में समाजवादी पार्टी के ऑधिकारिक ट्विटर हैंडल mediacellsp पर मुकदमा दर्ज होने की खबर है। यह मुकदमा पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह को लेकर है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में समाजवादी पार्टी के ऑधिकारिक ट्विटर हैंडल mediacellsp पर मुकदमा दर्ज होने की खबर है। यह मुकदमा पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह को लेकर है।
प्राप्त समाचार के अनुसार समाजवादी पार्टी के ऑधिकारिक ट्विटर हैंडल से 20 अप्रैल को पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह को लेकर ट्विट किया गया था।
इस ट्विट में अवैध खनन का पैसा और लूट का पैसा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही गई थी। धुन्नी सिंह पर अवैध कब्जे और हत्या जैसे जघन्य मामलों में अपराधियों को सीधा संरक्षण देने की भी बात कही गई थी।
मुकदमा BNS की धारा 197, 353, 356 और 61(2) में दर्ज हुआ है। यह धाराएं मानहानि, अफवाह फैलाना, भ्रामक या झूठी जानकारी, आपराधिक षड्यंत्र की हैं।
आर्यन चाय विवाद के बाद अखिलेश यादव ने निशाना साधा था और लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में धुन्नी सिंह पर संगीन आरोप लगाए थे। यह मुकदमा पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह की शिकायत पर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाने में दर्ज हुआ है।

Janmat News 
