प्रतापगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत होने की खबर सामने आ रही है। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत होने की खबर सामने आ रही है। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के विवेक नगर वार्ड की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 4 दिसंबर 2025 को काजल का विवाह आसपुर देवसरा के बृजेश पटेल से हुआ था।
विवाहिता के भाई ने का आरोप है कि पहले उसे मारा पीटा, उसके बाद गला दबाकर मार दिया। मेडिकल कॉलेज में शव व गाड़ी छोड़कर पति भाग गया. भाई ने कहा धूमधाम से बहन का विवाह किया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया।

Janmat News 
