मुज़फ्फरनगर: लव मैरिज के चार महीने बाद पत्नी लापता, नकदी व दस्तावेज भी गायब; पीड़ित पति मांग रहा न्याय

उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पत्नी ₹90,000 नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर अचानक लापता हो गई।

मुज़फ्फरनगर: लव मैरिज के चार महीने बाद पत्नी लापता, नकदी व दस्तावेज भी गायब; पीड़ित पति मांग रहा न्याय
Published By- Diwaker Mishra

मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पत्नी 90,000 नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित विकास कुमार निवासी उत्तरी रामपुरी, थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी शादी 29 सितंबर 2025 को सविता से लव मैरिज के रूप में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी दिन-रात मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करने लगी। पूछताछ करने पर घरेलू कलह बढ़ने लगी।

पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2026 सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी बिना बताए घर से चली गई। बाद में फोन कर बताया कि वह अपने सभी दस्तावेज साथ ले जा रही है। जब घर में रखी नकदी की जांच की गई तो 90 हजार रुपये गायब मिले, जिसे पत्नी द्वारा साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की पूर्व में अनिलनामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी विवाह के समय छिपाई गई।

मामले को लेकर पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी उसी व्यक्ति के साथ गई है, जिससे वह पहले रात-रात भर बातचीत करती थी। साथ ही मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग और किसी अनहोनी की भी आशंका जताई गई है। फिलहाल यह मामला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।