कुशीनगर: परिवार से विवाद के दौरान युवक ने खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर; गांव में हड़कंप

उप्र के कुशीनगर जनपद के रामकोला में नशे में धुत युवक द्वारा खुद को चाकू मारे जाने की खबर सामने आ रही है। युवक रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मोंली गांव का निवासी है।

कुशीनगर: परिवार से विवाद के दौरान युवक ने खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर; गांव में हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के रामकोला में नशे में धुत युवक द्वारा खुद को चाकू मारे जाने की खबर सामने आ रही है। युवक रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मोंली गांव का निवासी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मौली गांव में रविवार सुबह शराब के नशे में बेचू नामक युवक ने अपने ही पेट में चाकू घोंप लिया। 

परिवार से गाली-गलौज के दौरान बेचू ने जेब से चाकू निकालकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने डायल 108 से उसे CHC रामकोला पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा है।