फतेहपुर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क, फायर सेफ्टी को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान

दिल्ली में हाल ही में हुई आग की बड़ी घटना के बाद अब उप्र के फतेहपुर जनपद का प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में फायर सेफ्टी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

फतेहपुर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क, फायर सेफ्टी को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। दिल्ली में हाल ही में हुई आग की बड़ी घटना के बाद अब उप्र के फतेहपुर जनपद का प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में फायर सेफ्टी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के नेतृत्व में फायर विभाग की टीम ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अग्नि सुरक्षा मानकों को बारीकी से चेक किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जांच के दौरान कई होटल और रेस्टोरेंट ऐसे पाए गए, जिनके पास फायर एनओसी नहीं थी। ऐसे संचालकों को मौके पर ही नोटिस थमा दी गई। फायर विभाग की इस कार्रवाई से बिना एनओसी के चल रहे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।