मिर्जापुर: बैराज का पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति, दो दर्जन से अधिक गांवों का कटा संपर्क

उप्र के मिर्जापुर जिले के हालिया विकासखंड के अदवा बैराज का पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। दो दर्जन से अधिक गांव का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया है।

मिर्जापुर: बैराज का पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति, दो दर्जन से अधिक गांवों का कटा संपर्क
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जिले के हालिया विकासखंड के अदवा बैराज का पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। दो दर्जन से अधिक गांव का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया है।

अस्पताल पहुचने के लिए लोग परेशान हैं। घरों में पानी घुसने की वजह से खाने पीने के सामानो का नुकसान हुआ है। अकस्मात नदी में पानी छोड़े जाने से लोग परेशान हैं। बैराज प्रशासन ने पानी छोड़े जाने की चेतावनी नहीं दी थी।

अकस्मात पानी छोड़े जाने से हलिया में बने अदवा नदी के पुल पर कई मीटर ऊपर पानी बहने लगा। जिससे आवागमन  पूरी तरह से बाधित हो गया। स्टेट बैंक परिसर में भी पानी घुस गया।

बताया जा रहा है कि तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बैराज में पानी अधिक हो गया था जिसकी वजह से नदी के पानी को खोला गया और यह पानी बाढ़ का रूप ले लिया जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया।

ऐसी स्थिति में यदि और भी पानी छोड़ा गया तो स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाएगी। जिसको लेकर लोग काफी परेशान हो चुके हैं और जिन दुकानों में पानी घुसा है दुकानदारों के सामानो काफी नुकसान भी हो चुका है। इसकी शिकायत कहां करें और किस करें जिसको लेकर जनता परेशान है।